::::6:::: भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है : सुदर्शन

Published at :15 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
::::6:::: भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है : सुदर्शन

फोटो- एलडीजीए- 38-पत्रकार वार्ता में सुदर्शन भगत एवं अन्य.लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को 11 बजे लूथरन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी की समीक्षा करने के उपरांत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिरसा मुंडा की धरती झारखंड का विकास, […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 38-पत्रकार वार्ता में सुदर्शन भगत एवं अन्य.लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को 11 बजे लूथरन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी की समीक्षा करने के उपरांत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिरसा मुंडा की धरती झारखंड का विकास, राज्य बनने के 14 वर्षों बाद भी नहीं हुआ. उन्हांेने कहा कि 2014 का विधानसभा चुनाव राज्य के भाग्य एवं भविष्य को बदले का काम करेगी. चुनाव के परिणाम के बाद ही क्षेत्र का आर्थिक विकास संभव होगा. राज्य की जनता बदलाव चाह रही है. झारखंड में भाजपा बहुमत की सरकार बनायेगी जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार चल रही है, उसी प्रकार झारखंड में भी भाजपा की सरकार चलेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास होगा. मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने झारखंड में बननेवाली दो पावर प्लांट का उदघाटन किया, जिसमें बेड़ों में इंडिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट का उदघाटन कर झारखंड का मान बढ़ाया. टंडवा में प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आधारशिला रखी पावर प्लांट को भी पूर्ण करा कर राज्य को समर्पित किया. श्री भगत ने कहा कि झारखंड में 14 वर्षों तक चली गंठबंधन की सरकार अस्थिर रही. जिसके कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो सका. मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, सीताराम शर्मा, राजकिशोर महतो, ब्रजबिहारी प्रसाद, श्रीचंद प्रजापति मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola