भाजपा-आजसू समन्वय समिति का गठन

लोहरदगा. भाजपा-आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी कमल किशोर भगत के चुनाव प्रचार हेतु लोहरदगा पहुंचे आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने होटल नोवेल्टी मंे भाजपा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री महतो ने कहा कि झारखंड […]
लोहरदगा. भाजपा-आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी कमल किशोर भगत के चुनाव प्रचार हेतु लोहरदगा पहुंचे आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने होटल नोवेल्टी मंे भाजपा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री महतो ने कहा कि झारखंड के व्यापक हित में यह गंठबंधन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को लोहरदगा में सही साबित कर दिखाना है. उन्होंने भाजपा कार्यकताओं से आह्वान किया कि गंठबंधन प्रत्याशी कमल किशोर भगत की जीत सुनिश्चित कर नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करें. दोनों दलों के बीच समन्वय हेतु एवं समन्वय समिति का गठन किया गया, जिसमें भाजपा की ओर से राकेश प्रसाद, ब्रजबिहारी प्रसाद, श्रीचंद प्रजापति, नवीन कुमार टिंकू, देवाशीष कार, चंद्रशेखर प्रसाद व आजसू की ओर से डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, सूरज अग्रवाल, सुबोध प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद एवं प्रभाकर तिर्की को शामिल किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के नरेन राज, राजकुमार वर्मा, धनेश्वर पांडेय, राजेश गुप्ता, जियाउल हक अशरफी, उमेश कास्यकार, सरोज वर्मा, सुनील महली, अनिल पांडेय, रिंकू वर्मा, एजाज अहमद लडन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




