शिक्षा जीवन का मुख्य अंग: हैदर

ॅॅ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाएलडीजीए-14 शिविर में उपस्थित लोग.लोहरदगा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार 14 नवंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विष्णु सहाय के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नदिया हिंदू इंटर कॉलेज, मैना बगीचा में […]
ॅॅ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाएलडीजीए-14 शिविर में उपस्थित लोग.लोहरदगा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार 14 नवंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विष्णु सहाय के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नदिया हिंदू इंटर कॉलेज, मैना बगीचा में किया गया. मौके पर गुलाम हैदर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि शिक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है. इसे 2002 में संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में जोड़ा गया. जिसे एक अपै्रल 2010 को पूरे भारत में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा के मौलिक अधिकार कानून में तब्दील कर दिया गया है. इसके अंतर्गत सत्र के दौरान कभी भी दाखिला लिया जा सकता है व निजी स्कूल में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों के लिए आरक्षित की गयी है. श्री हैदर ने कानूनी जागरूकता के उद्देश्य व जरूरतों पर चर्चा की. प्राधिकार के गौतम देवघरिया व देवाशीष कार ने बताया कि शिक्षा का मतलब नौकरी पाना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण तथा सर्वांगीण विकास करना है. शिक्षा प्राप्ति से ही हर व्यक्ति अपने जीवन काल में उचित निर्णय लेने में सक्षम होता है. नदिया हिंदू इंटर कॉलेज के प्राचार्य आइंद ने अनुशासन व शिक्षा का महत्व बताया. मौके पर शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




