विकास के लिए जनता साथ दें : एजरा

13 गुम 2 में कार्यकर्ताओं के साथ एजरा वोदराभरनो/सिसई. सिसई विस सीट से झाविमो प्रत्याशी एजरा वोदरा ने गुरुवार को भरनो व सिसई प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ में केंद्रीय सदस्य सरवर अंसारी थे. श्री वोदरा गांव में ग्रामीणोंे से जाकर मिले. स्थानीय समस्या से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि विकास […]
13 गुम 2 में कार्यकर्ताओं के साथ एजरा वोदराभरनो/सिसई. सिसई विस सीट से झाविमो प्रत्याशी एजरा वोदरा ने गुरुवार को भरनो व सिसई प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ में केंद्रीय सदस्य सरवर अंसारी थे. श्री वोदरा गांव में ग्रामीणोंे से जाकर मिले. स्थानीय समस्या से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि विकास के लिए जनता के साथ की जरूरत है. पूर्व के विधायकों को आप लोगों ने देखा है. सभी ने ठगने का काम किया है. इस क्षेत्र से मेरा शुरू से जुड़ाव रहा है. पुलिस की नौकरी में रहते हुए मैं इस क्षेत्र की समस्या से अवगत रहा हूं. लेकिन पुलिस सरकारी सेवा है. इस कारण मैं समस्या दूर नहीं कर सका. राजनीति में आकर ही मैं कुछ कर सकता हूं. इसी सोच के साथ मैं जेवीएम से चुनाव लड़ रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




