झारखंड का करेंगे नवनिर्माण : कमल किशोर भगत

Published at :12 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का करेंगे नवनिर्माण : कमल किशोर भगत

किस्को/लोहरदगा. आजसू पार्टी के तत्वावधान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में सीरम, पेशरार एवं रोरद पंचायत के 16 बूथ से 10 महिला 10 पुरुष कार्यकर्ता भाग लिये. आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव चुनाव संचालन समिति के सदस्य शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि आजसू पार्टी ो लोहरदगा विधान सभा से पार्टी के उम्मीदवार […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. आजसू पार्टी के तत्वावधान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में सीरम, पेशरार एवं रोरद पंचायत के 16 बूथ से 10 महिला 10 पुरुष कार्यकर्ता भाग लिये. आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव चुनाव संचालन समिति के सदस्य शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि आजसू पार्टी ो लोहरदगा विधान सभा से पार्टी के उम्मीदवार कमल किशोर भगत हैं. जो झारखंड आंदोलन में अलग राज्य के लिए संघर्ष किया है और पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किये हैं. एक बार फिर इन्हें जीता कर अधूरे कार्य को पूरा करने का मौका मिले, इसके लिए कार्यकर्ता को कमर कस कर तैयार रहना चाहिए. श्री प्रसाद ने जोर देकर कहा कि आजसू पार्टी शिक्षा, रोजगार एवं विकास के लिए कार्य करेगी. सतीश कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी अलग राज्य के लिए संघर्ष किया है. अब झारखंड के नव निर्माण के लिए कमल किशोर भगत को केला छाप में वोट देकर विजयी बनायें. कमल किशोर भगत की छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola