तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर हिसरी गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बालेश्वर महतो की पुत्री कुंती कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किशोरी एक छोटी बच्ची के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नवाटोली झमझरिया तालाब में नहाने गयी थी़ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. साथ मौजूद बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के युवक मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर काफी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. केन्द्रीय रामनवमी मेला संचालन समिति की बैठक संपन्न सेन्हा. मुर्की तोड़ार पंचायत के बाजार डांडू में योगेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में केंद्रीय मेला संचालन समिति की बैठक हुई. इसमें रामनवमी मेले को भव्य बनाने और शांतिपूर्ण आयोजन पर चर्चा की गयी. समिति ने घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ अखाड़ा, वाद्ययंत्र, खेल और सजावट के लिए पुरस्कार दिये जायेंगे. पदाधिकारियों ने अखाड़ों से पारंपरिक हथियारों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की. नशाखोरों और उपद्रवियों से निपटने के लिए विशेष कमेटी गठित की गयी है. मौके पर नारायण भगत, दिनेश यादव, सूर्यभूषण मिश्रा, देवप्रताप यादव और गंगाधर नायक सहित कई अखाड़ा सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola