फीस के अभाव में परीक्षा से वंचित न हो कोई विद्यार्थी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 12:11 AM
लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में निर्देश दिया गया कि 11 फरवरी से आयोजित 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कोल इंडिया द्वारा संचालित स्कूल हो, सरकारी स्कूल अथवा निजी स्कूल, फीस के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा […]
लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में निर्देश दिया गया कि 11 फरवरी से आयोजित 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कोल इंडिया द्वारा संचालित स्कूल हो, सरकारी स्कूल अथवा निजी स्कूल, फीस के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं करेंगे.
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निर्देशालय के विशेष सचिव सह निदेशक जटा शंकर चौधरी ने सभी डीसी एवं डीइओ को पत्र भेजा है. लोहरदगा में भी इस पत्र के प्राप्त होते ही सभी प्राचार्य एवं प्राधानाध्यापको को इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










