चुनावी यात्राः विकास की बाट जोह रहा लोहरदगा का ललित नारायण स्टेडियम

लोहरदगा सेअरबिंद कुमार मिश्र और सूरज ठाकुर की रिपोर्ट: सरकारें खेल और खिलाड़ियों के विकास के सैकड़ों दावे करती हैं मगर हालात इससे बिल्कुल अलग है. खेल के मैदानों की हालत बहुत खराब है. हम बात कर रहे हैं लोहरदगा के सबसे पुराने स्टेडियम ललित नारायण स्टेडियम की. शहर के बीचोंबीच स्थित ये स्टेडियम अपनी […]
लोहरदगा सेअरबिंद कुमार मिश्र और सूरज ठाकुर की रिपोर्ट: सरकारें खेल और खिलाड़ियों के विकास के सैकड़ों दावे करती हैं मगर हालात इससे बिल्कुल अलग है. खेल के मैदानों की हालत बहुत खराब है. हम बात कर रहे हैं लोहरदगा के सबसे पुराने स्टेडियम ललित नारायण स्टेडियम की. शहर के बीचोंबीच स्थित ये स्टेडियम अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है. मैदान में कई जगह बांस की बल्लियां बिखरी पड़ी है तो वहीं मैदान के एक कोने में यज्ञ मंडप बना हुआ है.
मैदान में खेल रहे बच्चों ने बताया कि कई दिन पहले ही कार्यक्रम खत्म हो चुका है बावजूद इसके अभी तक मंडप को नहीं हटाया गया है. मैदान में कहीं बहुत घनी घास है तो कहीं केवल रेतीली ज़मीन. घास को बढ़िया तरीके से वर्षों से नहीं काटा गया है.उबड़-खाबड़ जमीन की वजह से वहां खेल रहे लोगों के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है. स्टेडियम की सीढ़ियों में रख रखाव के अभाव की वजह से झाड़ियां उग आई हैं और उसमें जगह जगह से बड़ी बड़ी दरारें पड़ गयी है. सीढ़ियों में पोल तो लगा है लेकिन शेड नहीं लग सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










