रामेश्वर उरांव के लिए प्रचार करने 26 नवंबर को लोहरदगा आयेंगी मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री

रांची : सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री झारखंड आ रही हैं. वह 26 नवंबर को विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी. यहां से वह लोहरदगा जायेंगी. लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी. […]
रांची : सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री झारखंड आ रही हैं. वह 26 नवंबर को विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी. यहां से वह लोहरदगा जायेंगी. लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी. लोहरदगा में 30 नवंबर को मतदान होना है.
रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने लोहरदगा सुरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. रामेश्वर उरांव को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भी समर्थन हासिल है. वह इन तीनों दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं. रामेश्वर के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव के मैदान में हैं.
सुखदेव भगत के पाला बदलने और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के भाजपा गठबंधन से अलग होने के बाद लोहरदगा में मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां से कांग्रेस और भाजपा के अलावा आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत भी चुनाव के मैदान में उतर चुकी हैं. कांग्रेस को उम्मीद है कि भाग्यश्री के प्रचार करने से युवा वोटर रामेश्वर उरांव की ओर आकर्षित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










