भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लें
Updated at : 04 Apr 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : कैरो थाना परिसर में रामनवमी भरत मिलाप शोभा यात्रा एवं प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर पुलिस अंचल निरीक्षक शारदा रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रामनवमी भरत मिलाप सह शोभा यात्रा एवं सरहुल शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज […]
विज्ञापन
लोहरदगा : कैरो थाना परिसर में रामनवमी भरत मिलाप शोभा यात्रा एवं प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर पुलिस अंचल निरीक्षक शारदा रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रामनवमी भरत मिलाप सह शोभा यात्रा एवं सरहुल शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आपसी प्रेम भाईचारगी के साथ जीने का प्रयास करें. अंचलाधिकारी रूबी कुमारी ने कहा कि पर्व त्योहार का सही आनंद तभी आता है जब सभी समुदाय के लोग एक साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं.
पुलिस अंचल निरीक्षक शारदा रंजन ने कहा कि कैरो प्रखंड के जनता सचमुच शांति प्रिय है. प्रखंड में इसकी झलक देखनो को मिलता है. थाना प्रभारी रातिया उरांव ने कहा कि कुछ नियमों का कड़ाई से पालन अचार संहिता के समय किया जाता है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, मुखिया गौतरी देवी, नरौली मुखिया पिंकी उरांव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, रामपवित्र सोनी, राजेंद्र सोनी, नाजिर आलम खान, अलीराजा अंसारी, अनिल पांडेय, संजय महतो, भोला साहू, करमचंद भगत, मोहन साहू, तोहिद खान, सुखन उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




