सुझावों पर भाजपा अमल करेगी

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम-‘भारत के मन की बात मोदी के साथ के तहत भाजपा के जिला कार्यालयों में एक बॉक्स रखा जा रहा है. इसमें कोई भी व्यक्ति अपना विचार और […]
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम-‘भारत के मन की बात मोदी के साथ के तहत भाजपा के जिला कार्यालयों में एक बॉक्स रखा जा रहा है. इसमें कोई भी व्यक्ति अपना विचार और सुझाव कागज पर लिखकर बॉक्स में डाल सकता है.
इन सुझावों और विचारों पर भाजपा अमल करेगी. मौके पर भाजपा के प्रांत संगठन मंत्री धर्मपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली से चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों सीधे संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान के जरिये भाजपा भारत के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक भारतीय को शामिल करने का लक्ष्य बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










