शिक्षा के विकास को लेकर धरना-प्रदर्शन

Updated at : 24 Jun 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के विकास को लेकर धरना-प्रदर्शन

ग्राम विकास संघर्ष समिति ने दिया धरना लोहरदगा : ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में समाहरणालय गेट के समक्ष लचर शिक्षा को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ. मौके पर मनीर उरांव ने कहा कि हमारे जिला में जितने […]

विज्ञापन

ग्राम विकास संघर्ष समिति ने दिया धरना

लोहरदगा : ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में समाहरणालय गेट के समक्ष लचर शिक्षा को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ.

मौके पर मनीर उरांव ने कहा कि हमारे जिला में जितने भी स्कूल हैं लगभग स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है. इसकी गुणवत्ता बच्चों में कितना मिल पायेगा, खुद समझ सकते हैं. स्कूलों में न ही सही से किताब वितरण किया जाता है और न ही बच्चों को ड्रेस मिल पाता है. ड्रेस और किताब के नाम पर सरकार बिचौलियों को मालामाल कर रही है और खुद भी मालामाल हो रहे हैं.

बच्चे देश का भविष्य हैं पर सरकार बच्चों के प्रति खिलवाड़ कर रही है. जिले में शिक्षक की बहाली नहीं हो रही है जिस कारण शिक्षक के बिना बच्चे का भविष्य अंधकार में है. शिक्षा के बिना विकास की परिकल्पना हम नहीं कर सकते. राज्य में कांग्रेस हमेशा से बैकडोर से शासन करते आ रही है. इनकी मंशा सिर्फ सरकार का खजाना लुटने की होती है न कि विकास करने की शिक्षा विभाग भी कांग्रेस के कोटे में है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव भगत अपने शिक्षित होते हुए भी अपने घर-आंगन को शिक्षा से कोसो दूर रखा है. इसके पहले कांग्रेस एक निर्दलीय उम्मीदवार मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनायी, जिन्होंने सरकार के खजाने से चार हजार करोड़ का घोटाला किया.

अब हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बना कर सरकारी खजाने को लूटने का काम कर रही है कांग्रेस. उन्हें राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. श्री उरांव ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. धरना को अजय मित्तल, लक्ष्मी नारायण भगत, चैतू उरांव, सुरेश बैठा, अशोक खत्री, तरुण देवघरिया, रामचंद्र गिरी, दिलीप पटनायक, ताज मोहमद, राजेश कुमार गुप्ता, जगरनाथ राम ने भी संबोधित किया. मौके पर अहद मिरदाहा, मूंशफ मिरदाहा, डहरु उरांव, एतवा महली, सहाय लोहरा, केश्वर बैठा, अमर भगत, बिहारी राम, धनु महतो, हरिनाथ महली, रतिया उरांव, ललन उरांव, संजय नगेसिया, शांति देवी, बलकी उराईन, तेतरी उराइंन, शीला उराइंन, फुलकुमारी नगेसिया, बिमला नगेसिया, सुमित्र उरांव, अनिता उराइंन, कमली उराइंन, चंद्रमनी उरांव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. धरना के बाद प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola