आयशा प्रथम और शांभवी दूसरे स्थान पर रही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 12:52 AM

विज्ञापन

लोहरदगा : एमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम कक्षा नौ की आयशा रूखसार, द्वितीय कक्षा नौ की शांभवी भारद्वाज तथा तृतीय सत्यांश सिंह रहे. इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. डायलॉग, स्लोगन, राइटिंग स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार नितेश व ईशान राज, द्वितीय पुरस्कार अरबाज अहमद, […]

विज्ञापन
लोहरदगा : एमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम कक्षा नौ की आयशा रूखसार, द्वितीय कक्षा नौ की शांभवी भारद्वाज तथा तृतीय सत्यांश सिंह रहे. इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. डायलॉग, स्लोगन, राइटिंग स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार नितेश व ईशान राज, द्वितीय पुरस्कार अरबाज अहमद, स्मृति, रानी उरांव एवं पियुष सिंह तथा तृतीय पुरस्कार ऋतिका सिंह और अदिति आर्या को प्रदान किया गया.
मौके पर जीपी झा ने डीएवी नेशनल स्पोर्टस की जोनल स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के उप विजेता ऋषभ उरांव, शिवेश पांडेय, श्रेया भगत, गोकुल मित्तल और नवीन उरांव को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषभ उरांव को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है. मौके पर बाल्मीकि सिंह, यूसी दास, एमके झा, एएन झा, प्रमित कुमार, एके अंबष्ट, एम अखौरी, रीता पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola