खेल हमें लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने को प्रेरित करता है

Updated at : 31 Oct 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
खेल हमें लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने को प्रेरित करता है

लोहरदगा : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में बहुद्देशीय भवन में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहुंच कर डीसी विनोद कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है. इससे शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि […]

विज्ञापन
लोहरदगा : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में बहुद्देशीय भवन में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहुंच कर डीसी विनोद कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है. इससे शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है. खेल हमें लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए प्रेरित करता है.
जीवन में अनुशासन सिखने का यह वृहद मंच है. उन्होंने विभिन्न जिलों के बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल करनेवाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल जीवन का प्राणदायी अमृत के समान है. इसे खेलने के लिए मन,ध्यान और दृढ़ धैर्य की आवश्यकता होती है. उन्होंने बाहर से आये खिलाड़ियों के रहने, खाने5पीने और खेलने की व्यवस्था का निरीक्षण किया.
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में प्रवेश करनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है़ अंडर 14 के बालक वर्ग में नीरज केसरी रांची, सृष्टि राज गुमला, रूपेश राज पूर्वी सिंहभूम, सुजल रक्षित धनबाद, अंडर-14 बालिका वर्ग में दिव्याशी बनर्जी धनबाद, प्राची धनबाद, ऐशवी सिंह हजारीबाग, अनीशा मिश्रा पूर्वी सिंहभूम़ अंडर 17 बालक वर्ग में साजन कुमार रांची, शिवेश पांडेय लोहरदगा़ अंडर-17 बालिका वर्ग में आरती कुमारी पूर्वी सिंहभूम, पूनम कुमारी गुमला, नीलम कुमारी पूर्वी सिंहभूम, ऐशा बग्गा रांची. अंडर-19 बालक वर्ग में तन्मय जैन रांची, रामानंद साहू रांची, पियूष कुमार लोहरदगा, विनय महतो रांची, अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रुति प्रियदर्शनी रांची, तरन्नुम परवीन लोहरदगा, प्रतिभा रानी गुमला, शिवानी गुप्ता लोहरदगा शामिल हैं.
मौके पर डीडीसी आर रॉनिटा, जिला खेल पदाधिकारी गौतम भगत, गणेश प्रसाद, मैच रेफरी वरुण कुमार, एंपायर अजित राणा, किशोर वर्मा, अरुण राम, जगनंदन पौराणिक, अभिषेक, राहुल, स्नेह, नसीम अख्तर, मुरारी गोस्वामी, मलय दत्ता, लखन राम, दुबराज यादव, गणेश पांडेय, सुनील सिन्हा, नवल राम, अंजना खलखो, गणेश लाल, नीलिमा टेटे, रंजू साहू, उर्सुला कुजूर एवं चिकित्सा दल में डॉ अमृता गौरव, एएनएम प्रमिला कुमारी, मनीष कुमार, संजय मार्शल तिर्की, सराफत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola