निलंबित होते ही सहायक को मिल गया गुम हुआ अभिलेख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 12:56 PM
लोहरदगा :जिला परिषद की समीक्षात्मक बैठक में अभिलेख गुम हो जाने की मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के सहायक को निलंबित कर दिया गया. इस आदेश के दूसरे दिन ही अभिलेख भी मिल गया. 27 अगस्त को जिला परिषद की समीक्षात्मक बैठक आहूत थी. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, उपाध्यक्ष […]
लोहरदगा :जिला परिषद की समीक्षात्मक बैठक में अभिलेख गुम हो जाने की मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के सहायक को निलंबित कर दिया गया. इस आदेश के दूसरे दिन ही अभिलेख भी मिल गया. 27 अगस्त को जिला परिषद की समीक्षात्मक बैठक आहूत थी.
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, उपाध्यक्ष जफर खान सहित तमाम विभागों के वरीय अधिकारी की मौजूद थे. समीक्षा के क्रम में विशेष प्रमंडल ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाये गये सहकारिता भवन का अभिलेख नहीं मिलने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग के महत्वपूर्ण फाइलों के गायब हो जाने को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्रमंडल ग्रामीण विकास के सहायक पंकज सिन्हा को निलंबन करने का आदेश जारी किया.
मामले में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जारी आदेश के दूसरे दिन ही सहायक पंकज सिन्हा ने 28 अगस्त को गुम हुए तमाम अभिलेखों की छाया प्रति जिला परिषद कार्यालय में पहुंचा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










