भूकंप के झटके महसूस किये गये

Published at :23 May 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस किये गये

कुडू (लोहरदगा) : बुधवार के देर शाम लगभग 9 बजकर 58 मिनट पर अचानक भूकंप का झटका महसूस किया गया. लगभग 14 सेकेंड तक धरती हिलती रही. अचानक हुए इस कंपन से कुडूवासी घर से निकल कर सड़क पर आ गये. लगभग 10 बजे अचानक घर में रखा सामान, पलंग, गोदरेज हिलने लगा, जमीन हिलने […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : बुधवार के देर शाम लगभग 9 बजकर 58 मिनट पर अचानक भूकंप का झटका महसूस किया गया. लगभग 14 सेकेंड तक धरती हिलती रही. अचानक हुए इस कंपन से कुडूवासी घर से निकल कर सड़क पर आ गये. लगभग 10 बजे अचानक घर में रखा सामान, पलंग, गोदरेज हिलने लगा, जमीन हिलने लगी, लोग डर से सड़क पर निकल आये. धोबीटोला, न्यू बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, ब्लॉक मोड़, बाजार टांड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये.

भंडरा-लोहरदगा. भंडरा एवं आस पास के इलाके में 21 मई की रात में भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप के झटके के बाद अफरा-तफरी मंच गयी. लोग घरों से बाहर निकल गये. भूकंप का प्रभाव का लोग चर्चा करने लगे. इससे किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola