स्टेट टॉपर रानी को सम्मानित किया गया

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चीरी निवासी एवं इंटर वाणिज्य संकाय में राज्य टॉपर रानी तरनूम को लोहरदगा अंसारी महापंचायत ने गुरुवार को चीरी जाकर सम्मानित किया. अंसारी महापंचायत के जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी ने कहा कि मुसलिम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आना एवं समाज के एक गरीब बच्ची का स्टेट टॉपर बनना […]
कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चीरी निवासी एवं इंटर वाणिज्य संकाय में राज्य टॉपर रानी तरनूम को लोहरदगा अंसारी महापंचायत ने गुरुवार को चीरी जाकर सम्मानित किया. अंसारी महापंचायत के जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी ने कहा कि मुसलिम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आना एवं समाज के एक गरीब बच्ची का स्टेट टॉपर बनना इस बात का संकेत है कि शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी है. समाज जागरूक होगा एवं अपने हक एवं अधिकार के लिए आगे आयेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
मौके पर आलमीन अंसारी, शाहिद अंसारी, वारिश अंसारी, रोजामत अंसारी, हाजी सुहेल, मतलुब अंसारी, हाजी इस्माइल, इरशाद अंसारी, शमीम अंसारी, अमरुदीन अंसारी, जहांगीर असांरी, रसीद अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




