अज्ञात लोगों ने ट्रक को जलाने का प्रयास किया

Published at :20 May 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने ट्रक को जलाने का प्रयास किया

सेन्हा-लोहरदगा : थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में खाली खड़ा बॉक्साइट ट्रक नंबर जेएच08बी 5789 को अज्ञात लोगों द्वारा जलाने का प्रयास किया गया. जिसमें ट्रक का टायर जल गया. घटना स्थल पर पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन ने परचा छोड़ा है. ट्रक घाघरा निवासी बसंत जायसवाल की है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामजी प्रसाद का […]

विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा : थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में खाली खड़ा बॉक्साइट ट्रक नंबर जेएच08बी 5789 को अज्ञात लोगों द्वारा जलाने का प्रयास किया गया. जिसमें ट्रक का टायर जल गया. घटना स्थल पर पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन ने परचा छोड़ा है. ट्रक घाघरा निवासी बसंत जायसवाल की है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामजी प्रसाद का कहना है कि घटना स्थल पर पाया गया परचा जिसमें पीएलएफआइ अंकित है, ओरजिनल नहीं है.

स्थानीय बदमाशों द्वारा परचा बनाकर साटा गया है. इस घटना में किसी संगठन का हाथ नहीं लगता. दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि बीमा कंपनी से क्लेम के उद्देश्य से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola