कुड़ू में वाहन के धक्के से टेंपो चालक की मौत, सड़क जाम

Updated at : 12 Oct 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
कुड़ू में वाहन के धक्के से टेंपो चालक की मौत, सड़क जाम

कुड़ू: नेशनल हाइवे 75 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर कुड़ू थाना से आधा किलोमीटर दूर पोस्ट आफिस के समीप टाटा मैजिक ने टेंपो को धक्का मार दिया़ इससे टेंपो चालक रांची के धुर्वा निवासी मंतोष बड़ाईक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर कुड़ू थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

कुड़ू: नेशनल हाइवे 75 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर कुड़ू थाना से आधा किलोमीटर दूर पोस्ट आफिस के समीप टाटा मैजिक ने टेंपो को धक्का मार दिया़ इससे टेंपो चालक रांची के धुर्वा निवासी मंतोष बड़ाईक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के बाद सड़क जाम हटाया. युवक के परिजन कुड़ू थाना पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पुलिस के साथ चले गये.
|
मंतोष अपने टेंपो नंबर JH 01CB 8003 से जेएसएलपीएल कंपनी का खाद, बीज समेत अन्य सामान लेकर रांची से लातेहार जा रहा था. कुड़ू पोस्ट आफिस के समीप टेंपो खड़ा कर बाहर निकला और मोबाइल से कहीं बात करने लगा़ इसी बीच रांची की तरफ से चारपाई लोड कर चंदवा जा रहे टाटा मैजिक नंबर UP 70 FT 1895 ने पीछे से खड़े टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया.

इससे टेंपो पलट गया और बाहर खड़ा चालक मंतोष टेंपो के नीचे दब गया. बस स्टैंड में खड़े लोग दौड़ कर टेंपो को सीधा कर मंतोष को बाहर निकाला और कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया़ प्राथमिक इलाज के बाद मंतोष को रांची रेफर किया गया. रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मंतोष की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने पर कुड़ू के लोग आक्रोशित हो गये तथा बस स्टैंड के समीप रांची-मेदनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया. कुड़ू पंसस संतोष मांझी के नेतृत्व में जामकर्ताओं ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की़ थाना प्रभारी के समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया़ सड़क जाम की सूचना पाकर कुड़ू सीओ रविश राज सिंह, बीडीओ संतोष कुमार, आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, कुड़ू पंचायत के उपमुखिया ब्रजेश कुमार थाना पहुंचे. तत्काल व्यवस्था के तहत स्टाॅप जाली लगाने के मांग पर बात बनी़ इसे दो स्थानों पर लगाया गया. इस संबंध में कुड़ू थाना मे मामला दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola