विवाद के कारण राजकीय मध्य विद्यालय भौंरो प्रबंधन व माता समिति का गठन स्थगित
Updated at : 10 Oct 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा- लोहरदगा़ राजकीय मध्य विद्यालय भौंरो में विद्यालय प्रबंधन समिति तथा माता समिति का गठन विवाद के कारण नहीं हो सका. ग्रामीण समिति के गठन में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे जबकी समिति का गठन बंद कमरे में किया जा रहा था. पुराने समिति के लोगों का कहना है कि हम लोग लंबे समय […]
विज्ञापन
भंडरा- लोहरदगा़ राजकीय मध्य विद्यालय भौंरो में विद्यालय प्रबंधन समिति तथा माता समिति का गठन विवाद के कारण नहीं हो सका. ग्रामीण समिति के गठन में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे जबकी समिति का गठन बंद कमरे में किया जा रहा था. पुराने समिति के लोगों का कहना है कि हम लोग लंबे समय से समिति चला रहे हैं.
हम लोगों को ही समिति में रखा जाये. ग्रामीणों का कहना है कि पुराने समिति के काम से अभिभावक संतुष्ट नहीं हैं. इस संबंध में भौंरो पंचायत के मुखिया कुलदीप उरांव का कहना है कि ग्राम सभा को स्थगित किया गया है. पुनः तिथि निर्धारित कर ग्राम सभा कर माता समिति तथा प्रबंधन समिति का गठन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




