बालिकाओं के हित के लिए संत अन्ना समाज प्रयासरत

Updated at : 09 Oct 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
बालिकाओं के हित के लिए संत अन्ना समाज प्रयासरत

रायडीह (गुमला): संत अन्ना की पुत्रियां रांची द्वारा आयोजित तीन दिनी केंद्र स्तरीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मैच में संत युद्ध बालिका मवि नवडीहा को संत तेरेसा बालिका मवि तोरपा ने पेनाल्टी शूट आउट में 7-6 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रमुख इस्माइल कुजूर […]

विज्ञापन

रायडीह (गुमला): संत अन्ना की पुत्रियां रांची द्वारा आयोजित तीन दिनी केंद्र स्तरीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मैच में संत युद्ध बालिका मवि नवडीहा को संत तेरेसा बालिका मवि तोरपा ने पेनाल्टी शूट आउट में 7-6 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रमुख इस्माइल कुजूर व केंद्रीय शिक्षा विभाग की संयोजिका सिस्टर ज्योति निर्मला कच्छप ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया.

प्रमुख ने कहा कि बालिकाओं को चूल्हा-चौका छोड़ कर खेल के मैदान में देख कर काफी अच्छा लग रहा है. बालिकाएं बालकों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं. सरकार बालिका शिक्षा व विकास के लिए कटिबद्ध है. बालिकाएं खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर उज्जवल बना सकते हैं. उन्होंने कहा है कि रायडीह में पहली बार केंद्र स्तर पर संत अन्ना की पुत्रियाें द्वारा बालिका टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. जो सराहनीय है. मेरा प्रयास होगा कि मुझे बालिकाओं के हित व खेल के लिए कुछ भी करने का मौका मिलेगा, तो मैं हर संभव प्रयत्नशील रहूंगा. संयोजिका ने कहा कि सरकार बालिकाओं के लिए काफी योजनाएं चला रही है. इसमें बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ योजना भी है. आज के युवाओं को बेटियों को बचाना आवश्यक है.

महिला-पुरुष दो पहिया होते हैं. एक पहिया में अंतर आने पर समाज भयावह रूप ले सकता है. इसलिए बेटियों का संरक्षण करते हुए अभिभावक उन्हें विशेष दर्जा दें. इस अवसर पर विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं विमेन ऑफ द मैच फगनी कच्छप, विमेन ऑफ द सिरीज नीलम आइंद, बेस्ट गोलकीपर जुलेता एक्का, बेस्ट प्लेयर गौरी कुमारी, अमेजिन प्लयेर बिमला कुमारी व अनुशासित टीम के रूप में कुनकुरी छत्तीसगढ़ की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मैच में रेफरी की भूमिका अमृत एक्का, सर राजेश ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद आलम व धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर सुषमा ने किया. मौके पर एचएम सिस्टर पुष्पा फलोरा खेस, किरण प्रसाद, मुखिया जीवनी टोप्पो, मनमोहन गुप्ता, फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, फादर जॉन डुंगडुंग, प्रेम प्रसाद, अधिवक्ता आदित्य कुमार, सतीश लकड़ा, अमृत लाल खाखा, फतीमा जसिंता किंडो, संदीप कुजूर, सिस्टर इतिश्री सिंह, सिस्टर जयमंती तिर्की, सिस्टर जसिंता कुजूर, सिस्टर माता मरियम, आरती कुजूर, मिखाइल तिर्की सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola