प्रधानमंत्री की मेहनत से भाजपा को नयी दिशा मिली

लोहरदगा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा सदस्यता के मामले में आज पूरे भारत में पहले स्थान पर है. समय व कार्यक्रम का प्रबंधन भाजपा में प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया जाता है. कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी […]
समय व कार्यक्रम का प्रबंधन भाजपा में प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया जाता है. कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए केरल से कश्मीर व सभी पूर्वी राज्यों में भाजपा का विकास हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत से भाजपा को नयी दिशा मिली है. गरीबी उन्मूलन करते हुए देश को समृद्ध बनाने हेतु मोदी जी सदैव तत्पर रहे है.
मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, विनय लाल, ओम प्रकाश सिंह, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रमेश उरांव, ब्रज बिहारी प्रसाद, सीताराम शर्मा, राजकिशोर महतो, मनीर उरांव, जियाउल अशर्फी, शकील आलम खान, बिंदेश्वर उरांव, नजीर आलम खान, नरेन राज, शोयेब कलाम, बाल कृष्णा सिंह, पंकज गुप्ता, धीरज प्रसाद, मीना बाखला, सरोज प्रजापति, रजनीकांत चौधरी, रामाधार पाठक, त्रिवेणी दास, नीरज नलिन, कलावती देवी, सरिता देवी, समेला भगत मोहन साहू, नवीन कुमार टिंकू, सुकूल राम, राजेश प्रसाद, कैलाश महतो, राजू शर्मा, बिंदेश्वर राम शुक्ल, प्रकाश नायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




