पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता
Updated at : 21 Aug 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन

कैरो(लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आजसू पार्टी जिला कार्यसमिति का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ़ संजय कुमार सिद्धार्थ ने अध्यक्षता की़ पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करे़ं यह तभी संभव हाेगा जब ग्रामीणों को हर संभव सहयोग मिलेगा. श्री भगत […]
विज्ञापन
कैरो(लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आजसू पार्टी जिला कार्यसमिति का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ़ संजय कुमार सिद्धार्थ ने अध्यक्षता की़
पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करे़ं यह तभी संभव हाेगा जब ग्रामीणों को हर संभव सहयोग मिलेगा. श्री भगत ने कार्यकर्ताआें की समस्याओं को सुनने के बाद प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि ग्रामीण समस्याओं को लेकर वे पार्टी सुप्रीमो से मिले. प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा. कैरो के कार्यकर्ताआें ने स्वास्थ्य केंद्र, बंडा पुल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय से हो रही लोगों की परेशानियों से अवगत कराया.
श्री भगत ने कार्यकर्ताआें को आश्वासन दिया कि इसके लिए संबंधित मंत्रियों से बात की जाएगी. आजसू नेत्री सुनैना कुमारी ने कहा कि समस्या हर जगह है इसका समाधान तभी हाेगा जब आजसू के एक-एक कार्यकर्ता काम करेंगे. मौके पर रांची प्रमंडल प्रभारी राजेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष रामलखन प्रसाद, शमीम अंसारी, अनिता साहू, दिलीप साहू, राजेंद्र सोनी, अवध साहू, चरकू सरदार, विनोद सिंह, राजेंद्र सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




