पीएचसी में जांच के लिए न एक्स-रे, न ही अल्ट्रासाउंड
Updated at : 10 Aug 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्थानीय पीएचसी में बुधवार को क्षेत्र की 125 महिलाओं ने जांच करायी. पीएचसी में हो रही भीड़ के कारण मरीजों को बैठने की कौन कहे खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है. इससे परेशानी हो रही है. मातृत्व जांच के लिए पीएचसी पहुंची भलुआही निवासी मंजू […]
विज्ञापन
राजपुर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्थानीय पीएचसी में बुधवार को क्षेत्र की 125 महिलाओं ने जांच करायी. पीएचसी में हो रही भीड़ के कारण मरीजों को बैठने की कौन कहे खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है.
इससे परेशानी हो रही है. मातृत्व जांच के लिए पीएचसी पहुंची भलुआही निवासी मंजू देवी, सियांवक की रिंकी कुमारी, नितू देवी, राजपुर निवासी अनिता देवी, नोनिया टोला निवासी लक्ष्मीना देवी, पूजा कुमारी आदि ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हम लोगों को काफी परेशानी होती है. बैठने कि कौन कहे इसमें खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है. इससे सुबह से शाम तक खड़े रहने से अन्य कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जा रही है. अस्पताल में सुविधा के नाम पर न एक्स-रे मशीन है, न अल्ट्रासाउंड.
ऐसे में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अपने लक्ष्य को कहां पूरा कर पा रहा है. विगत मंगलवार को अपनी बेटी अनन्या कुमारी का बरसाती घाव का इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. फुटपाथी संघ के अध्यक्ष राहुल दुबे ने बताया कि मेरी बेटी के घाव का सर्जरी करने के नाम पर डाॅक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और मुझे सासाराम सदर अस्पताल जाने की सलाह दी गयी.
उन्होंने बताया कि इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन महोदय ने भी किया. मामले में पीएचसी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि भवन का अभाव है. पीएचसी का अपना कोई भवन नहीं है. किसी तरह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में एडजस्ट कर इलाज किया जाता है. वहीं, जांच उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल को हमारे द्वारा कई बार लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




