किसानों को मिली फसल लगाने की सलाह
Updated at : 07 Jul 2017 10:14 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : कृषि, सहकारिता, पशुपालन एंव मत्स्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय कृषि जागृति अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में पहुंचे जिला उद्यान पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी एमलेन तिर्की ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : कृषि, सहकारिता, पशुपालन एंव मत्स्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय कृषि जागृति अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में पहुंचे जिला उद्यान पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी एमलेन तिर्की ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही है.
किसानों के बीच नि:शुल्क बीज का वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को बीज लगाने में किसी साहूकार के पास कोई सामान गिरवी नहीं रखना पड़े. इसके अलावा किसानों को बीज लगाने से पहले खेत को तैयार करने, फसल में होनेवाली बीमारियों से बचाव समेत कई जानकारी दी जा रही है, किसान इसका लाभ लें . मौके पर पशुपालन विभाग के द्वारा गो पालन के संबंध में मवेशी पालकों को जानकारी दी गयी.
कृषि विभाग के आत्मा द्वारा प्रखंड के जीमा, बड़की चांपी, जिंगी समेत अन्य पंचायतों के किसानों के बीच धान, मूंगफली, उरहद, मूंग बीज का वितरण किया गया . बीज वितरण के मौके पर प्रखंड उपप्रमुख खालिद अंसारी, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, मुखिया अर्जुन टोप्पो , ललिता देवी , शंकुतला देवी , गायत्री देवी , पंचायत समिति सदस्य खुर्शीद खान , संतोष मांझी , सुरजी भगताईन , बीटीएम जेनेट केरकेट्टा , एटीएम रामज्ञान साहू, दुबराज वर्मा, कृषक मित्र मतिउल रहमान खान, परमेश्वर महतो, अखिलेश सिंह, राजेंद्र लाल, शयाम सुंदर साहू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुशील तिग्गा, सिंगल विंडो सिस्टम के सूर्य नारायण साहू , शिवचरण बैठा समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




