जिप सदस्यों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्यों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जिला मुख्यालय के माको डाक बंगला में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में जिप सदस्यों की बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय के माको डाक बंगला में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में जिप सदस्यों की बैठक हुई. इसमें जिला प्रशासन पर उनकी अवहेलना तथा मान सम्मान नही देने की बात कही गयी. बैठक मे सर्वसम्मति से लातेहार के जिला परिषद सदस्य अपने मान-सम्मान व हक के लिए आगामी तीन जून को सामूहिक रूप से धरना व प्रदर्शन का निर्णय लिया है. सदस्यों ने अपनी मांग को लेकर रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामूहिक त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा गया कि जिला परिषद सदस्यों के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरे हो जाने के बावजूद अब तक सदस्यों को मान-सम्मान और अधिकार नहीं मिला है. जिला परिषद की नियमित बैठक नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. जिला परिषद के अधीन अधिकारी और कर्मियों की ओर से सदस्यों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाता है. जिला परिषद की बैठक और अनुपालन को लंबित रखा जाता रहा है.पूर्ण हो चुकी योजनाओं में भुगतान जानबूझ कर रोका गया है. जिला परिषद सदस्यों के विभिन्न मुद्दों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुननेवाला नहीं है. इससे बाध्य होकर अब आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में तीन जून को जिला मुख्यालय के समक्ष सामूहिक धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. सदस्यों नें अपनी मांगों को लेकर रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामूहिक त्याग पत्र देने का भी निर्णय लिया है. बैठक में जिला परिषद कन्हाई सिंह, बिनोद उरांव, बलवंत सिंह, बुद्धेश्वर उरांव, प्रियका कुमारी, संतोषी शेखर, स्टेला नगेसिया, प्रतिमा देवी, जीरा देवी व सरोज देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola