बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर

बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर

विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफरबालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय में खलारी रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप उरांव पिता विनोद उरांव (ग्राम कल्याणपुर, टंडवा) निवासी बालूमाथ से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान साहू पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद 108 एंबुलेंस से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार युवक बारियातू के गुरु साल्वे अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. जहां से वह वापस लौट रहा था.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola