वन महोत्सव सप्ताह के तहत ग्रीनफील्ड एकेडमी में पौधारोपण, कई कार्यक्रम संपन्न

Author Sumit kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
वन महोत्सव सप्ताह के तहत ग्रीनफील्ड एकेडमी में पौधारोपण, कई कार्यक्रम संपन्न

फोटो: 9 चांद 4 : पौधरोपण करते प्राचार्य, शिक्षक व बच्चे | Prabhat Khabar Network

चंदवा की ग्रीनफील्ड एकेडमी में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

चंदवा : पर्यावरण संरक्षण व सभी को पौधरोपण को लेकर जागरूक बनाने के उद्देश्य से ग्रीनफील्ड एकेडमी में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया. सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पौधारोपण, ट्री वॉक, चित्रकला, पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधि कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने ट्री वॉक में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की पहचान की. उनके पर्यावरणीय व औषधीय महत्व की जानकारी प्राप्त की. विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया. पर्यावरण संरक्षण पर आधारित स्किट ने वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुकसान और प्रकृति बचाने की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. प्राचार्या अन्नाकुट्टी ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है. सभी बच्चों से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण और प्रकृति के संवर्धन का संकल्प लिया. वन महोत्सव सप्ताह का यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में प्रेरणादायी साबित हुआ. मौके पर सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola