चोरी की घटना का उद्भेदन कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : प्रतुल

Author Sumit kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चंदवा के एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना पर चिंता जताई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

चंदवा : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव गुरूवार को प्रखंड स्थित रोल गांव में न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय पहुंचे. यहां तीन दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का निरीक्षण किया. उन्होंने कंप्यूटर लैब का मुआयना किया. विद्यालय प्रबंधन से पूरी जानकारी ली. पुलिस प्रशासन से इस मामले का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. प्रतुल ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंडी मूल के प्रथम न्यायाधीश न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की स्मृति को समर्पित इस विद्यालय के कंप्यूटर लैब से लैब संचालन में प्रयुक्त आठ बैटरियों की चोरी केवल संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि ग्रामीण विद्यार्थियों की आधुनिक शिक्षा पर आघात है. पुलिस प्रशासन को इस मामले को सामान्य चोरी मानकर नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गंभीर घटना के रूप में लेना चाहिए. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत शाहदेव एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola