मारवाड़ी युवा मंच की पहल पर प्रतियोगिता, अव्वल आनेवाली छात्राएं पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल मंच के लोग व विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

मारवाड़ी युवा मंच चंदवा शाखा ने नारी चेतना पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

चंदवा : मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर चंदवा शाखा ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में सृजन से सम्मान तक अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. कन्या भ्रूण संरक्षण व नारी चेतना विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं व आठवीं की 56 छात्राओं ने हिस्सा लिया. बेटी बचाओ, नारी सम्मान व महिला शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार दिये. कई छात्राओं ने निबंध लिखे, कुछ ने कविता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये छात्राएं हुईं पुरस्कृत

उत्कृष्ट प्रस्तुति के रूप में दिव्यांजलि कुमारी को प्रथम, आलिया प्रविण को द्वितीय व आकृति कुमारी तृतीय स्थान पर रही. बेहतर करनेवाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सचिव सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, विशाल पटवारी, साकेत अग्रवाल, वेदांत अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola