नेतरहाट में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नेतरहाट में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

लातेहार के नेतरहाट में एक शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति शंकर बड़ाइक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

महुआडांड़ (लातेहार). नेतरहाट थाना क्षेत्र के जामटोली गांव में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान 38 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति शंकर बड़ाइक को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

होटल से काम कर घर लौटी थी महिला

ग्रामीणों के अनुसार, शंकर बड़ाइक शराब का अत्यधिक सेवन करता था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना के दिन किरण देवी स्थानीय होटल में काम करने के बाद शाम को घर लौटी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर शंकर ने डंडे से किरण की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

ये भी पढ़ें: रस्सी में जकड़े ‘आसमान के राजा’ की बची जान, नेतरहाट में ग्रामीणों के कब्जे से दुर्लभ चूड़दार सर्प चील को वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रातभर घायल पड़ी रही

घायल किरण रातभर घर में ही पड़ी रही. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola