वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के चंदवा में खेत में काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल, प्रशासन से मुआवजे की मांग।

विज्ञापन

लातेहार: प्रखंड के बनहरदी पंचायत अंतर्गत सुरली गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेंद्र उरांव (18 वर्ष), पिता धनलाल उरांव के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक उपेंद्र अपने खेत में हल जोत रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक हल्की बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान वहां उनकी मृत्यु हो गई।

उपेंद्र अपने माता-पिता धनलाल उरांव और हिरवा देवी के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना के बाद जिला परिषद सदस्य सरोज देवी सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पोस्टमार्टम में मदद करवाई और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की बात कही।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola