सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे स्टेशन रोड स्थित नवरंग चौक के समीप रविवार दोपहर तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में राजहार निवासी सुनील भुइयां (35) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

लातेहार. रेलवे स्टेशन रोड स्थित नवरंग चौक के समीप रविवार दोपहर तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना में राजहार निवासी सुनील भुइयां (35) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुनील भुइयां अपने दो रिश्तेदारों के साथ स्कूटी से नावागढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान नवरंग चौक के पास सड़क पर बने ठोकर से असंतुलित होकर सामने से आ रहे हाइवा (जेएच01ईडब्ल्यू-4814) की चपेट में आ गया. मौके पर ही सुनील भुइयां की मौत हो गयी. वहीं स्कूटी पर सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गये. घटना के बाद हाइवा को घटनास्थल पर छोड़ कर चालक भी फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो घायल

बालूमाथ. हेरहंज प्रखंड के चुकू मोड़ के समीप रविवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में महरन यादव व विजय भुइयां (दोनों ग्राम चुकू, हेरहंज) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार महरन यादव बाइक पर सवार होकर नवादा गांव से अपने घर चुकू जा रहे थे. इसी दौरान चुकू गांव की ओर से आ रहे विजय भुइयां की बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महरन यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं विजय भुइयां का उपचार हेरहंज के एक निजी क्लीनिक में हुआ.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola