ePaper

करंट लगने से युवक की मौत

Updated at : 09 Nov 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में शनिवार की शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पप्पू यादव (22) पिता मुकेश यादव के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि युवक की मौत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पप्पू यादव को किस परिस्थिति में तार की चपेट में आया. इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola