डायन बिसाही के शक में व्यक्ति की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :22 Apr 2026 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Latehar News

लातेहार पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी दो सगे भाई. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के पंडरा क्षेत्र में मंदिर से निकलते युवक भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया. जमीन विवाद इस हत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है. एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र के लाई गांव में डायन बिसाही के शक में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान तेतरा उरांव (62) के रूप में हुई है. घटना 20 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है.

पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मामला

घटना की सूचना 21 अप्रैल को पुलिस को मिली, जिसके बाद गारु थाना में कांड संख्या 07/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103 (1)/3 (5) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने नामजद आरोपी संतोष उरांव (34) और प्रेम उरांव (45) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने विस्तार से हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया है.

डायन बिसाही और जमीन विवाद बना हत्या की वजह

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि तेतरा उरांव डायन बिसाही करता था, जिसके कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई थी. इसके अलावा मृतक के साथ उनका जमीन को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था. इन दोनों कारणों से वे लंबे समय से तेतरा उरांव को मारने की योजना बना रहे थे.

शराब पिलाने के बाद गला दबाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात दोनों भाइयों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई. जब वह पूरी तरह नशे में हो गया, तब उन्होंने पहले से बनाई योजना के तहत नाइलॉन की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को घसीटकर सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

घटनास्थल से अहम सबूत बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त नाइलॉन की रस्सी बरामद कर ली है. इसके अलावा एक आरोपी संतोष उरांव का चप्पल भी घटनास्थल के पास मिला है, जो इस केस में अहम सबूत साबित हुआ. इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया है.

छापेमारी टीम और आगे की कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन में गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टीम में राजीव रंजन, राजकुमार पांडेय, सअनि लल्लू राम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के रंका-गोदरमाना एनएच पर सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत

अंधविश्वास के खिलाफ चेतावनी

यह घटना एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं की भयावहता को उजागर करती है. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं.

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चांडिल में युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola