जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

प्रखंड क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत पिंडारकोम गांव में जंगली हाथियों ने गुरुवार की रात जमकर उत्पात मचाया

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत पिंडारकोम गांव में जंगली हाथियों ने गुरुवार की रात जमकर उत्पात मचाया. जंगली हाथियों के झुंड ने सुबोध महतो व जितेंद्र यादव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के अंदर रखा मकई व चावल समेत कई खाने-पीने की चीज खाकर व छिंडकर नष्ट कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की देर रात चार-पांच की संख्या में जंगली हाथी का झुंड गांव में आया. यहां जमकर उत्पात मचाया. घटना की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा शुक्रवार की सुबह उक्त गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार से मुलाकात की. श्री कुशवाहा ने कहा कि आये दिन हाथी किसी ना किसी गांव में उत्पात मचा रहे है. लोग भय में जी रहे हैं. विभाग व प्रशासन सोया है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, मुआवजा राशि देने व आवास योजना का लाभ देने की मांग की है. मौके पर फुलदेव यादव, भोला यादव, विक्रम यादव, पप्पू यादव, कमलेश यादव, अजय यादव, निर्मल यादव, नगीया देवी, बसंती देवी, ललिता देवी, पम्मी देवी, सुनीता देवी, रंगीला देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola