नारी के भीतर निहित सप्तशक्ति को जागृत करना है : रवि प्रभा

Updated:
विज्ञापन
नारी के भीतर निहित सप्तशक्ति को जागृत करना है : रवि प्रभा

नारी के भीतर निहित सप्तशक्ति को जागृत करना है : रवि प्रभा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के धर्मपुर मुहल्ले में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में रविवार को राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया. नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक और राष्ट्रीय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत सह संयोजिका कविता, मुख्य वक्ता रवि प्रभा (चतरा विद्यालय), ज्योति चौधरी एवं जिला संयोजिका गीता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. मौके पर चतरा जिला सह संयोजिका रवि प्रभा ने कुटुंब प्रबोधन एवं व्यक्तित्व के संदर्भ में भारतीय दृष्टि के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी के भीतर निहित सप्तशक्ति को जागृत करना है. कविता ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपना मार्गदर्शन रखा. उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की कोषाध्यक्ष ज्योति चौधरी ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण के व्यावहारिक पक्षों पर बल दिया. मंच संचालन आचार्या रजनी नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन ममता त्रिपाठी ने किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी समेत सभी आचार्य उपस्थित थे. ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था की

बारियातू़ बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव ने रविवार को फुलसू क्षेत्र में अपने निजी कोष से अलाव की व्यवस्था करायी. फुलसू स्थित बाजार टांड़, उच्च विद्यालय परिसर सहित कई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी. जिससे राहगीरों, दुकानदारों तथा स्थानीय ग्रामीणों को ठंड से राहत मिल रही है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, राहगीरों व जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है. व्यवस्था देख स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola