सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अब खैर नहीं, कैमरों से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अब खैर नहीं, कैमरों से होगी निगरानी

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अब खैर नहीं, कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन

लातेहार ़ समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग को सड़कों की विसंगतियां दूर कर आवश्यक साइनेज लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है, पकड़े जाने पर भारी अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति : बैठक में स्वास्थ्य विभाग को 108 एंबुलेंस का ””””रिस्पॉन्स टाइम”””” कम करने का निर्देश दिया गया, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके. डीसी ने सड़क सुरक्षा टीम को हर माह होने वाली दुर्घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण करने को कहा. वहीं, कोलियरी क्षेत्रों में बिना लाइसेंस और ओवरलोडिंग वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया. जागरूकता और अतिक्रमण मुक्त शहर : जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार को स्कूलों में नियमित कार्यशालाएं आयोजित कर बच्चों को जागरूक करने का निर्देश मिला. साथ ही, नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाने की बात कही गयी. अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें. मौके पर परिवहन विभाग समेत जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे. .

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola