ePaper

ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सोलर जलमीनार का लाभ

Updated at : 02 Apr 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सोलर जलमीनार का लाभ

बालूमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत अंतर्गत कोमर गांव के नदीपार टोला में रहनेवाले लोगों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत लगी सोलर जलमीनार का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

बारियातू/बालूमाथ.

बालूमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत अंतर्गत कोमर गांव के नदीपार टोला में रहनेवाले लोगों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत लगी सोलर जलमीनार का लाभ नहीं मिल पा रहा है. नदीपार टोला में लाखों रुपये खर्च कर सोलर जलमीनार लगायी गयी थी, लेकिन उक्त जल मीनार से आज तक ग्रामीणों को एक बूंद भी पानी नहीं मिला. नगिया देवी, हुलास गंझू, जगदीश गंझू, अजय गंझू, प्रदीप गंझू, रमन गंझू, कुलदीप गंझू , चरित्र गंझू, गुलमनी देवी मुनीता देवी, अंतरिया देवी, मंत्रियां देवी व महाबीर गंझू ने बताया कि जलमीनार लगने के एक साल बाद भी यहां के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. ग्रामीण कुएं के पानी से किसी तरह अपनी जरूरत को पूरा करते हैं. कई बार बीडीओ, मुखिया व संवेदक से इसकी शिकायत की गयी, पर किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया. खुले कुएं का पानी पीने से ग्रामीण बीमारी का शिकार हो जाते हैं. ग्रामीणों ने विधायक बैद्यनाथ राम व उपायुक्त से यहां लगी जलमीनार को चालू कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola