26 अप्रैल को मनेगा उर्स, कव्वाली के साथ सजेगी महफिल

Updated:
विज्ञापन
26 अप्रैल को मनेगा उर्स, कव्वाली के साथ सजेगी महफिल

26 अप्रैल को मनेगा उर्स, कव्वाली के साथ सजेगी महफिल

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले उर्स मुबारक एवं कव्वाली कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला परिषद डाक बंगला में एक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता उर्स कमिटी के अध्यक्ष मो मुस्तकीम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे. इस दौरान लंगरखानी की जिम्मेदारी परवेज आलम, सुहेल अख्तर, रुहुल अमीन एवं राशिद खान को सौंपी गई. जबकि एक कव्वाल का खर्च उर्स कमेटी के अध्यक्ष मो मुस्तकीम द्वारा वहन किया जाएगा. उर्स को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. मौके पर इमरान खान, मजहर खान, आजाद अहमद, रामनरेश ठाकुर, कमलेश यादव, परवेज आलम, अजीत पाल कुजूर, नूरुल हसन, सफरूल खान, बशारत अली, नसीम अंसारी, हयूम अंसारी, इस्तियाक अहमद, शाहिद अहमद(भोलू) व मो आलम समेत कई लोग उपस्थित थे. विधायक प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्र, टेट के समतुल्य मान्यता देने की मांग बरवाडीह. झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सहायक अध्यापकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा है. सोमवार को मोर्चा के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार, बबलू सिंह एवं शकील खान के नेतृत्व में सहायक अध्यापक-अध्यापिकाओं ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अनुपस्थिति में यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह को मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में आकलन प्रमाण पत्र जारी करने, आकलन परीक्षा को टीईटी के समतुल्य मान्यता देने, क्षेत्रीय भाषाओं जैसे संथाल परगना में अंगिका और पलामू प्रमंडल में मगही-भोजपुरी को शामिल करने, वर्ष में कम से कम दो बार टीईटी परीक्षा आयोजित करने, वर्ग 1 से 5 के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास करने समेत कई मांग शामिल है. मोके पर प्रखंड अध्यक्ष मो शकील खान, अनुज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, रूपन सिंह, अमित बोदरा, आलोक, सियाराम, डिलेस, शेखावत अली, नौशाद, मिनहाज, महबूब आलम, विनोद, सुदेश्वर, जमादार, राकेश, हरिशंकर, मुकेश, चंदन सहित समेत कई सहायक अध्यापक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola