उर्स मुबारक व कव्वाली कार्यक्रम 26 को

उर्स मुबारक व कव्वाली कार्यक्रम 26 को
महुआडांड़. प्रखंड के नगर प्रतापपुर स्थित हजरत अंजान शाह दाता के मजार पर आगामी 26 अप्रैल को आयोजित उर्स मुबारक एवं कव्वाली कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक की गयी. उक्त बैठक शुक्रवार की शाम चार बजे जिला परिषद डाक बंगला में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता भानु प्रसाद ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित रहेंगे. बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक सात अप्रैल को पुन: जिला परिषद डाक बंगला में आयोजित की जायेगी. जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. मौके पर इमरान अली, मजहर खान, भानु प्रसाद, आजाद अहमद, रामनरेश ठाकुर, परवेज आलम, अजीत पाल कुजूर, नूरुल हसन, बशारत अली, हयूम अंसारी, शाहिद अहमद व मो आलम सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




