दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, सड़क जाम

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना टमटमटोला ग्राम के समीप एनएच पर अली हार्डवेयर के सामने हुई. जानकारी के अनुसार बाइक (जेएच01एफपी-3612) पर सवार होकर एक युवक बालूमाथ से बारियातू की ओर जा रहा था. इसी दौरान बारियातू से बालूमाथ की ओर आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुनेश्वर उरांव (20 वर्ष) पिता स्व महावीर उरांव (ग्राम इटके, बारियातू) के रूप में हुई है. घटना के बाद ट्रैक्टर की मदद से शव को बालूमाथ थाना लाया गया. उसे पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी. वहीं, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के मुरपा-ओकिया मुख्य पथ पर हुई. सोमवार देर शाम अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने पैदल सड़क पार कर रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान दशमी देवी (55 वर्ष) पति रामधनी यादव (ग्राम मनसिंघा, बालूमाथ) के रूप मे की गयी. मृतका अपने घर के समीप सोतिया पुल के पास पैदल सड़क पार कर रही थी. दोनों मामलों में सड़क जाम : घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने दोनों मामले में सड़क जाम कर दिया है. पहली घटना में चतरा-रांची मुख्य पथ को थाना के समीप जाम किया गया है. वहीं, महिला की मौत पर बालूमाथ-मुरपा-खलारी मुख्य पथ को मनसिंघा चौक के समीप जाम कर दिया गया है. जामकर्ता पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे. पुलिस ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रही थी. समाचार लिखे जाने तक मुख्य पथ जाम था.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola