मोबाइल दुकान में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रविवार रात नगर मोड़ के समीप स्थित मोबाइल दुकान से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मुकेश गंझू (घोटी, बरवाटोली) व अमृत कुमार सिंह (महाबीर नगर, खलारी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
चंदवा. रविवार रात नगर मोड़ के समीप स्थित मोबाइल दुकान से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मुकेश गंझू (घोटी, बरवाटोली) व अमृत कुमार सिंह (महाबीर नगर, खलारी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दोनों चोरी की सामग्री बेचने टोरी रेलवे स्टेशन के समीप एक दुकान में गये थे. दुकानदार सामान चोरी का होने का संदेह हुआ. उसने आसपास के ग्रामीणों व दुकानदार को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद पीड़ित दुकानदार वहां पहुंचा. उसने अपनी दुकान के सामान की पहचान की. पुष्टि होने के बाद चंदवा पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दो स्मार्ट फोन, पावर बैंक, छोटा साउंड बॉक्स, ब्लू टूथ, जुता, बैग सहित चोरी का कई सामान बरामद हुआ.
पागल कुत्ते के काटने से बालक घायल
बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के चेताग गांव में एक पागल कुत्ते के काटने से दो वर्षीय बालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दो वर्षीय सिद्धार्थ कुमार (पिता बबलू लोहरा) बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बालूमाथ सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










