ट्रक ने आठ साल की बच्ची को चपेट में लिया, अस्पताल में

बारियातू प्रखंड के गोनिया गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने आठ वर्षीय बच्ची को चपेट में ले लिया. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.
बालूमाथ. बारियातू प्रखंड के गोनिया गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने आठ वर्षीय बच्ची को चपेट में ले लिया. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार गीता कुमारी (पिता-रामवृक्ष) शुक्रवार की सुबह सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान ट्रक (जेएच-02बीएन-6756) ने उसे धक्का मार दिया. घटना के बाद तत्काल परिजन घायल बच्ची को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




