भारी बारिश से गिरा पेड़, तीन घायल

भारी बारिश से गिरा पेड़, तीन घायल
चंदवा़ थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत अंतर्गत खुटकटी गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद सीता देवी के घर के आंगन में लगे इमली का पेड़ अचानक गिर गया. इस घटना में सीता देवी, मानिता कुमारी तथा एक आठ माह के बच्चे शिवा उरांव को हल्की चोट आयी. सूचना के बाद विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे ने एंबुलेंस भेजकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भिजवाया. जहां चिकित्स्कों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. सीता देवी ने बताया कि सुबह उठ कर हमलोग अपने घर से जैसे ही बाहर निकले. अचनाक इमली का पेड़ हमारे ही ऊपर गिरने लगा. किसी तरह हमलोगों ने अपनी जान बचायी. चिकित्सकों ने बताया कि सभी को हल्की चोट आयी है. कलश यात्रा का आयोजन गारू. वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह सह मेला के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने डोमाखांड़ स्थित कोयल नदी से गाजे-बाजे के साथ कलश में जल भरकर केसरा चंडी पहाड़ के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.मौके पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, वनपाल रंजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, मुखिया सुनेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, लखन प्रसाद, मनोज उरांव, रघुवर सिंह समेत काफी संख्या वन कर्मी, थाना के सुरक्षा बल व गांव के बैगा शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




