मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
हेरहंज में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. पात्र नागरिक 4 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
लातेहारः हेरहंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति तथा नोटिस एवं सत्यापन से संबंधित प्रशिक्षण दिया.
प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है. इस दौरान पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार तथा आवश्यक संशोधन से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सत्यापन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है.
उन्होंने बताया कि जिन योग्य नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. प्रथम चरण में डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले तीन बीएलओ प्रमिला देवी, नागेश्वर ठाकुर एवं नंदकिशोर यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










