चंदवा में दर्दनाक हादसा: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत
चंदवा के गुंजराई बस्ती में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
चंदवा: प्रखंड के चेटर पंचायत अंतर्गत गुंजराई बस्ती में मंगलवार की शाम 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार के चपेट में आने से पूजा देवी (25 वर्ष) व रेयांश कुमार (तीन वर्ष) (दोनों मां बेटा) (हुटार, बरवाडीह) गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया.
यहां डॉक्टरों ने रेयांश कुमार को मृत घोषित कर दिया. घायल मां पूजा देवी को प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई. उनका एक पैर टूट गया है. जानकारी के अनुसार रेयांश कुमार अपनी मां के साथ नानी घर गुंजराई आया था. मंगलवार की शाम दोनों छत पर गए. इसी दौरान रेयांश कुमार छत के नजदीक से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गया. बच्चे को तड़पता देख मां बचाने के लिए गई व करेंट के झटके से छत के नीचे गिर गई.
घटना की सूचना के बाद उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा अस्पताल पहुंचे व परिजनों से घटना की जानकारी ली. मामले में परिजनों एवं ग्रामीण ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाए हुए बताया कि गांव में 11 हजार वोल्ट तार घरों के काफी नजदीक से गुजरा है.
जिसकी शिकायत बिजली मिस्त्री से की थी, लेकिन कोई नहीं सुना. आज ग्रामीणों को जिस बात का डर था वही घटना हो गई. परिजनों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं घायल की समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है. मामले में बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










