स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, चार घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :03 Jan 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्सी पुल के पास गुरुवार की देर शाम सुग्गा बांध की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में सीधी टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
महुआडांड़.
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्सी पुल के पास गुरुवार की देर शाम सुग्गा बांध की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे के बाद ट्रैक्टर पुल के नीचे जा गिरा, जिससे चार लोग घायल हो गये. घायलों में तंबाटोली के सरनाडीह निवासी सुरेश्वर लोहरा, गुमला के बरकड्डा डुमारी निवासी सचिन मुंडा, नेतरहाट निवासी शंकर गोप और दीपक मिंज शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सचिन मुंडा, शंकर गोप और दीपक मिंज की हालत को गंभीर देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




