रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बालूमाथ़ श्री रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड सभागार में जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गयी. व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश : उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिनियुक्ति स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस त्वरित और कड़ी कार्रवाई करेगी. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद रवानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, बीडीओ सोमा उरांव, बीडीओ चंदवा चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा और पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




