रामनवमी मेले को लेकर जिलंगा में बैठक, शांति व सहयोग पर जोर

Updated at : 25 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी मेले को लेकर जिलंगा में बैठक, शांति व सहयोग पर जोर

रामनवमी मेले को लेकर जिलंगा में बैठक, शांति व सहयोग पर जोर

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड के मारंगलोइया पंचायत अंतर्गत जिलंगा गांव में बुधवार को रामनवमी मेला आयोजन को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ऐनुल हक ने की. बैठक में सभी समुदाय के लोग मौजूद थे. बैठक में मेले की तैयारी व व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर लोगों ने विचार-विमर्श किया. लोगों ने मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व भव्य बनाने को लेकर अपने सुझाव दिये. अध्यक्षता कर रहे ऐनुल हक ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में भाईचारा व एकता मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कई चीजों से बचना जरूरी है. तमाम लोगों से मिल-जुलकर कार्य करने व मेले को सफल बनाने की अपील की. किसी भी अफवाह से बचने व किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही. अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी मेला पुराने स्थल देवी मंडप (स्कूल के सामने) आयोजित किया जायेगा. मौके पर प्रधान प्रयाग महतो, जैनुल आब्दीन, रघुनाथ महतो, मो मुस्ताक, डॉ मुमताज, खुर्शीद आलम, मो इजहार, हकीम मियां, कासिम मियां, मो अमानुल्लाह, मो मेराजुल, अनूप वर्मा, रमेश महतो, मनमोहीत राम, बलराम राम, विश्वनाथ राम, लखन महतो, बालेश्वर महतो, रघुनाथ राणा, नरेश राणा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola